फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाजी में खिलाड़ियों ने साधे निशाने

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। वेदवान आर्चरी एकेडमी धनौरा टीकरी में जिला तीरंदाजी संघ के तत्वावधान में प्रतियोगिता का आयोजन किया। सीनियर, जूनियर, सब जूनियर वर्ग के लिए हुई इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष रणवीर सिंह वेदवान ने किया। प्रतियोगिता में बागपत, बड़ौत, तुगाना के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सीनियर इंडियन पुरुष वर्ग में विकास ने 610 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, अभिषेक ने 202 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान, अनुज ने 583 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में स्वाति 568 अंक लेकर प्रथम, छवि 553 अंक लेकर द्वितीय, तनु 552 अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही।
जूनियर इंडियन बालक वर्ग में शिवकुमार ने 441 अंक प्राप्त कर प्रथम, आयुष ने 607 अंक प्राप्त कर द्वितीय, अनमोल ने 600 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में छवि 593 अंक लेकर प्रथम, स्वाति 590 अंक लेकर द्वितीय, निकिता 590 अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही। सोमवार को कंपाउंड व रिकर्व वर्ग में तीरंदाज हाथ आजमाएंगे। विजेता तीरंदाज 19 से 25 फरवरी तक हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर में होने वाली स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय कोच सचिन वेदवान, अर्जुन वेदवान, राहुल वेदवान, जितेंद्र, भरत वीर, मनोज, नरेश पाल, हरपाल, बबलू, शुभम, सत्यम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें