फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीन का संदेश देने आए जमातियों ने बढ़ाई मुश्किल, रटौल बना हॉट स्पॉट

विज्ञापन
रटौल गांव में निरीक्षण करती डीएम शकुंतला गौतम व एडीएम तथा एसपी प्रताप गोपेन्द्र यादव - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। नेपाल के चार जमातियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिले का रटौल गांव हॉटस्पॉट बन गया है। निजामुद्दीन मरकज से आकर जमाती गांव के धार्मिक स्थल में ठहरे थे। जमाती लगातार ग्रामीणों के संपर्क में थे। डीएम और एसपी ने गांव का दौरा कर प्रधान और गणमान्य लोगों से बातचीत की। लॉकडाउन का पालन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

नेपाल के 28 जमाती जिले में आए थे। इनमें 17 रटौल गांव और 11 बागपत में ठहरे थे। रटौल में ठहरे जमातियों में अब तक चार बुजुर्ग जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। ऐसे में रटौल गांव को हॉटस्पॉट माना जा रहा है। इसकी वजह यह है कि जमाती यहां लोगों के संपर्क में भी रहे थे। अंदेशा है कि गांव के लोग जमातियों के संपर्क में रहे हैं, जिससे बीमारी के फैलने का खतरा है। बृहस्पतिवार को डीएम शकुंतला गौतम, एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव, एडीएम अमित कुमार सिंह, एसडीएम राजपाल सिंह, सीओ ओमपाल सिंह समेत अन्य अधिकारी रटौल पहुंचे। गांव की प्रधान के पति जाकिर हसन से बातचीत की। लोगों से आह्वान किया कि वह घरों में रहें। लॉकडाउन का पालन करें। पुलिस ने यहां गलियों में गश्त कर सख्ती की है।
खुद सामने नहीं आए तो कार्रवाई : डीएम
चांदीनगर। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि जमातियों के संपर्क में आने वाले लोगों को खुद ही सामने आकर मेडिकल कराना चाहिए। इसमें कोई बुराई नहीं है। पुलिस-प्रशासन की टीम ट्रेस कर रही है। संक्रमण छिपाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में करें कॉल
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कंट्रोल रूम के नंबर 0121-2220100 और 121-2220027 पर कॉल कर सकता है।
यहां भी है खतरा
बागपत। रटौल के अलावा खेकड़ा में भी जमाती गए थे, यहां भी खतरे से इंकार नहीं किया जा सकता। बागपत नगर में ठहरे किसी जमाती को अभी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस गोपनीय जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें