फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जैन समाज के लोगों ने निकाला मौन जुलूस

विज्ञापन
खेकड़ा तहसील में तहसीलदार प्रदीप कुमार को ज्ञापन देते खेकड़ा जैन समाज के लोग - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा। झारखंड के गिरिडीह जनपद स्थित जैन समाज के तीर्थ स्थल क्षेत्र सम्मेद शिखर जी के एक भाग को वन और पर्यटन क्षेत्र घोषित करने से आहत जैन समाज के लोगों ने खेकड़ा में मौन जुलूस निकाला। तहसील में प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शनिवार को जैन एकता मंच के आह्वान पर लोग तहसील पहुंचा और प्रदर्शन कर तहसीलदार प्रदीप कुमार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उन्होंने सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल नहीं बल्कि पवित्र क्षेत्र घोषित करने की मांग की। इस दौरान जैन एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष जनेश्वर दयाल जैन, नगीन चंद जैन, नरेश जैन, राहुल जैन, विनय कुमार जैन, कमल जैन, मनोज जैन, अंकुश जैन, शरद जैन, आदिश जैन, अजेश जैन, सुखमाल चंद, रमेश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें