संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। डिवाइन ग्लोबल एकेडमी में शनिवार को कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सीबीएसई से संबंधित कॉलेज के प्रधानाचार्यों द्वारा छात्रों को परीक्षा की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
प्रधानाचार्य प्रभात सिंह ने बताया कि परीक्षा के नजदीक आने पर छात्र तनाव में आ जाते हैं। उनके अंदर एक भय पैदा हो जाता है। जिस दिन छात्र की कक्षा शुरू होती है उसी दिन से उसकी तैयारी शुरू होनी चाहिए। रिटायर्ड प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह राठी ने बताया कि यदि पढ़ते समय हमारा मन इधर उधर भटकता है, तो वे शब्द दिमाग से बाहर ही रह जाते हैं, इसलिए जल्दी ही पढ़ा हुआ भूल जाते हैं।
प्रधानाचार्य बाल किशन शर्मा ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के लिए सुबह जल्दी उठे क्योंकि शांत वातावरण में पढ़ा हुआ कभी भूल नहीं सकते। प्रधानाचार्य मांगेराम उपाध्याय ने कहा कि कोई भी छात्र पढ़ाई में कमजोर नहीं होता शिक्षक को उसकी प्रतिभा निखारनी होती है। अध्यक्षता प्रधानाचार्य केके त्यागी ने और संचालन प्रबंधक दिनेश शर्मा ने किया।