फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान जनजागरण आंदोलन की रूपरेखा बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें फरवरी माह से शुरू होने वाले किसान जनजागरण आंदोलन को सफल बनाने की रूपरेखा बनाई।
विज्ञापन

बुधवार को हुई बैठक की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने की। संचालन मनीष जैन ने किया। इसमें शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार से जनता तंग आ चुकी है। किसान बकाया गन्ना भुगतान की मार झेल रहा है, पढ़ा लिखा युवा सड़कों पर बेरोजगार घूम रहा है। महिलाएं व युवतियां सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही हर वर्ग की हितैषी पार्टी है। उन्होंने कहा कि किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर इसी माह में प्रियंका गांधी के आह्वान पर पूरे जनपद में किसान जनजागरण आंदोलन शुरू किया जाएगा। जो गांव-देहात व घर-घर चलाया जाएगा। लखनऊ में होने वाली बैठक में किसान जन जागरण आंदोलन शुरू करने की तिथि घोषित होगी। इसमें सोनू त्यागी, यशवीर सिंह, मनीष जैन, रमेश, योगेश सोती, अकबर अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें