बड़ौत। तहसील में बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जहां जिला जज संजय कुमार मलिक की मौजूदगी में एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष ओमपाल सिंह ने रेवेन्यू बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतपाल मान, महामंत्री कुलदीप तोमर, उपाध्यक्ष अमरपाल तोमर, कोषाध्यक्ष अक्षय कुमार, पुस्तकालय मंत्री प्रवेंद्र कुमार, सह सचिव विनीत देशवाल, वरिष्ठ सदस्य मनोज तोमर, वीरेंद्र कुमार, रविंद्र शर्मा, कनिष्ठ सदस्य रोहित तोमर, तौसीम अली, अशोक त्यागी ने शपथ ली। वहां सभी पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष धर्मवीर सिंह तोमर ने किया। इस मौके पुष्पेंद्र, हरीश दांगी आदि उपस्थित रहे।
वहीं, बड़ौत बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह भी बुधवार को तहसील में हुआ। वहां मुख्य अतिथि जिला जज संजय कुमार मलिक की मौजूदगी में एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष हेमंत कुमार ने शपथ दिलाई। एसोसिएशन के अध्यक्ष सतपाल पंवार, महामंत्री अरुण मलिक, उपाध्यक्ष विनोद मान, कोषाध्यक्ष फरमान अली, सहसचिव प्रदीप कुमार, पुस्तकालय मंत्री अरविंद कुमार, वरिष्ठ सदस्य पर वेदपाल सिंह, संजीव,सत्यप्रकाश कश्यप, कनिष्ठ सदस्य पर हरेंद्र तोमर, गुलशन मौर्य, कोमल सिंह विनोद कुमार ने शपथ ग्रहण की। इस मौके पर धर्मपाल शर्मा, जयबीर सिंह, ईश्वर सिंह, पुष्पेंद्र तोमर, गुलशन कुमार, संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।