फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मौसम में बदलाव से आंखों में संक्रमण के बढ़ रहे मरीज

Fri, 06 Sep 2024 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मौसम में बदलाव से आंखों में संक्रमण के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना ओपीडी में करीब 150 मरीज जांच कराने पहुंच रहे हैं और इनमें 60 से ज्यादा की आंखों में संक्रमण मिला। चिकित्सकों ने जांच कर आंखों को दिन में कई बार धोने की सलाह दी।
विज्ञापन

मौसम बदलने के चलते आंखों में संक्रमण के मरीज बढ़ गए हैं। खुजली के बाद आंखें लाल हो रहीं हैं। बच्चों में आंख के संक्रमण की सबसे ज्यादा समस्या सामने आ रही है। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कटकवाल ने बताया कि आंखों में सूजन, जलन, खुजली लगने, पानी आने की समस्या हो रही है। यह बारिश के बाद उमस होने पर फैलता है। संक्रमित को परिवार में अन्य लोगों से दूरी बनाकर रखना चाहिए।
- दवाई व रुमाल अन्य को इस्तेमाल न करने दें

चिकित्सक के अनुसार सफाई का ध्यान रखें। बाहर से आने के बाद हाथ-पैर को धोएं। बुखार अथवा अन्य समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। डॉक्टर के परामर्श के बिना दवा न लें। उन्होंने बताया कि अपना रुमाल व आई ड्रॉप किसी अन्य को इस्तेमाल न करने दें। इससे उस व्यक्ति को भी संक्रमण हो सकता है। बार-बार आंखों पर हाथ न लगाएं। आंखों को कभी न रगड़ें। बाहर जाते समय चश्मा पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है लक्षण
- आंख लाल होना
- पलकें छूने पर दर्द होना
- आंख से पानी गिरना
- पपड़ी जमना
- दृष्टि का धुंधला होना और जलन
इस तरह करें बचाव

- आंखों को प्रत्येक दो घंटे पर एक बार जरूर धोएं।

- कंप्यूटर व मोबाइल की स्क्रीनिंग में समय कम बिताएं।

- आंख आने पर कटे खीरे को बंद आंखों पर पांच मिनट रखें।

- कपड़े में बांधकर बर्फ से सिकाई करें
- अनावश्यक धूप में जाने से बचे और धूप का चश्मा लगाकर रखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें