फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पहले दिन जवाब दे गई नई मशीन, सिर्फ ढाई हजार को मिला राशन

Sat, 16 Mar 2024 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में राशन वितरण के लिए नई मशीन की व्यवस्था पहले दिन ही जवाब दे गई। जिससे जिलेभर में 150 दुकानों पर सिर्फ ढाई हजार लाभार्थियोंं को ही राशन वितरण हो पाया। जबकि ई-पॉश मशीन से एक दिन में 20 हजार से अधिक लाभार्थियों को राशन वितरण होता था।
विज्ञापन

पहले दिन शुक्रवार को अधिकांश दुकानों पर राशन वितरण नहीं हो पाया। ई वेइंग मशीन में सर्वर डाउन रहने, अंगूठा लगाने में परेशानी और ओटीपी नहीं जाने से लेकर अन्य समस्याएं सामने आई। जिस कारण अधिकांश डीलर अपनी दुकानें बंद कर घर चले गये तो उपभोक्ताओं को भी बिना राशन लिए ही वापस लौटना पड़ा।
- सुबह मशीन हो गई ठप तो वापस लौटे लाभार्थी
शहर के काली मंदिर के समीप राशन डीलर प्रमोद की दुकान पर ई वेइंग मशीन से राशन वितरण शुरू किया गया, लेकिन मशीन चालू नहीं हो पाई। जिसके बाद राशन डीलर ने आपूर्ति विभाग के अफसरों को सूचना देकर बुलाया। उधर, लाभार्थियों को वापस भेज दिया गया। जहां एक भी लाभार्थी को राशन नहीं दिया गया।
विज्ञापन

- बड़ौत की अधिकांश दुकानों पर मशीनों का सर्वर डाउन तो लटका ताला
बड़ौत शहर में शुक्रवार को राशन वितरण की व्यवस्था ठप दिखी। जहां ई-वेइंग मशीन का सर्वर डाउन रहने के कारण डीलर दुकानों पर ताला बंद कर चले गए। जहां आने वाले उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। पठानकोठ मोहल्ले के राशन डीलर ईशवती देवी, बाबूराम, गुराना रोड पर राशन डीलर मुकेश कुमार शर्मा, राशन विक्रेता लक्ष्मी देवी समेत कई दुकानों पर ताला लटका रहा। जिन्होंने सर्वर डाउन होने के कारण राशन वितरण नहीं होने की समस्या बताई।
- मशीन चलते ही लगी लाभार्थियों की भीड़
बड़ौत में बिनौली रोड पर राशन डीलर रामवीर की दुकान पर भी शुक्रवार की सुबह सर्वर डाउन रहा, लेकिन आपूर्ति विभाग के कर्मियों ने पहुंचकर मशीन चालू कराई। जिसके बाद राशन वितरण शुरू हुआ तो वहां लाभार्थियों की भीड़ लग गई। जहां राशन लेने के लिए लाभार्थियों को इंतजार भी करना पड़ा और दिनभर में 40 लाभार्थियों को ही राशन वितरित हो पाया।
- राशन के लिए दो घंटे तक लाइन में लगे उपभोक्ता
खेकड़ा कस्बे में राशन की दुकानों पर शुक्रवार की सुबह से ही लाभार्थी पहुंच गये, लेकिन ई वेइंग मशीन का सर्वर डाउन रहने के कारण उपभोक्ता लाइन लगाकर बैठे रहे। जहां दो घंटे से अधिक समय तक उपभोक्ताओं को सर्वर चालू होने का इंतजार करना पड़ा। राशन डीलर मनोज कुमार ने बताया कि दो घंटे बाद सर्वर चालू होने पर राशन वितरण किया गया।
- उपभोक्ता बोले, पूरे महीने लाइन में लगना पड़ेगा...
-कस्बे में ई वेइंग मशीन का सर्वर डाउन होने की वजह से राशन नहीं मिला। जब राशन वितरण शुरू हुआ तो एक लाभार्थी को दस मिनट में राशन दिया गया। ऐसे तो राशन लेने के लिए पूरे महीने लाइन में लगना पड़ेगा। जिससे परेशानी उठानी पड़ेगी। - उस्मान, अमीनगर सराय
- राशन वितरण शुरू होने पर राशन लेने गये थे, लेकिन सर्वर डाउन और ओटीपी नहीं आने के कारण वापस आना पड़ा। अधिकारी जल्द ही लाभार्थियों की समस्या का समाधान कराए। जिससे लाभार्थियों को चक्कर न लगाने पड़े।
- वर्जन- ई-वेइंग मशीन से पहले दिन राशन वितरण में कुछ समस्या आई। जिस कारण ढाई हजार लाभार्थियों को राशन वितरित हो सका। टीमों को भेजकर समस्याएं दूर की जा रही है, जल्द ही सुचारू रूप से वितरण शुरू करा दिया जाएगा। - केबी सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें