फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पड़ोसी ने पत्नी के साथ मिलकर महिला को पीटा, कान फटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बिनौली। धनौरा सिल्वरनगर गांव में मामूली कहासुनी होने पर पड़ोसी राजू अली उर्फ महताब ने अपनी पत्नी वकीला के साथ मिलकर शबनम की पिटाई कर दी। इसमें कान फटने से शबनम घायल हो गई। पुलिस ने सोमवार रात महताब और उसकी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन


धनौरा सिल्वरनगर गांव निवासी शबनम ने बताया कि 11 जनवरी को पड़ोसी राजू अली उर्फ महताब और उसकी पत्नी वकीला ने गाली गलौज करके मारपीट की। मारपीट में उसका कान फट गया और सोने का कुंडल भी गिरकर खो गया। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। इसको लेकर 18 जनवरी को महताब ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसके पति शमीम और सास की पिटाई की। जांच अधिकारी राकेश कुमार का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें