-हैदराबाद में हुई ऑल इंडिया आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में लिया था हिस्सा
फोटो-11
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। हैदराबाद में हुई ऑल इंडिया आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में तमेलागढ़ी के सीआईएसएफ जवान गौरव छिल्लर ने स्वर्ण पदक जीत कर जिले नाम रोशन किया। गांव लौटने पर जवान का स्वागत किया जाएगा। पदक जीतने पर परिजनों व लोगों ने खुशी जताई।
हैदराबाद में 18 से 19 जनवरी तक आल इंडिया आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप हुई थी। तमेलागढ़ी गांव निवासी किसान देवेंद्र सिंह के बेटे गौरव छिल्लर सीआईएसएफ में हैड कांस्टेबल पद पर गुजरात में तैनात हैं। सीआईएसएफ की तरफ से रेसलर गौरव छिल्लर ने महाराष्ट्र के रेसलर सत्यवान को हराकर स्वर्ण पदक जीता। स्वर्ण पदक जीतने पर गांव में लोगों ने खुशी जताई। देवेंद्र सिंह, अनिल, आनंद छिल्लर, संजीव, लोकेंद्र, रविंद्र, सुरेश कुमार व वेदपाल ने कहा कि गौरव छिल्लर का गांव में पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया जाएगा।