बिनौली। रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने बुधवार को सीएचसी बिनौली पहुंचकर मरीजों से स्वास्थ सेवाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के स्टाफ से अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मरीजों को देने के लिए बातचीत की।
सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान दोपहर ने जनरल वार्ड, लेबर रूम, फार्मेसी रूम, इमरजेंसी रूम, जनरल ओपीडी, डॉट्स, ए आर वी रूम व उसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली। उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ़ अमित गुप्ता को निर्देशित किया है कि सीएचसी पर जितने डॉक्टरों की जरूरत है उसे लिखकर दें। उसके लिए प्रदेश मुख्यमंत्री और स्वास्थ मंत्री से मिलकर डॉक्टरों की तैनाती कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने 80 बार रक्तदान कर चुके सीएचसी प्रभारी डॉ़ अमित गुप्ता को उनके सराहनीय कार्यों के लिए प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बीपीएम प्रवीण ठाकुर, कुलदीप कुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।