फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सांसद ने दिल्ली से बागपत तक पांच बसें चलाने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने बृहस्पतिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। उन्होंने दिल्ली से बागपत तक पांच नई बसें चलवाने की मांग की ताकि क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बागपत जिले से काफी संख्या में लोग दिल्ली में नौकरी, व्यापार करने के लिए आते हैं। विद्यार्थी भी दिल्ली के विद्यालयों में पढ़ाई करते हैं। ऐसे में उनकी सुविधा को देखते हुए बागपत से दिल्ली तक बसों का संचालन किया जाना चाहिए। बागपत से दिल्ली तक कोई भी बस सुविधा नहीं होने से काफी परेशानी होती है। अधिकतर बस गोल चक्कर तक जाती हैं। बसों के चलने से जिले के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने दिल्ली से बागपत, बड़ाैत, छपरौली, दिल्ली से खेकड़ा, बड़ागांव जैन तीर्थ स्थल, दिल्ली से बड़ौत, दोघट, टीकरी, दिल्ली से बड़ाैत, बरनावा, करनावल, दिल्ली से वजीराबाद, भोपुरा, बंथला, चिरोड़ी, रटौल, पिलाना, पुरामहादेव तीर्थ तक बसें चलवाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें