फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डौलचा और चिरचिटा में पुल बनवाने की मांग को सीएम से मिले सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने लखनऊ में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने डौलचा व चिरचिटा गांव में पुल का निर्माण करवाने की मांग के लिए बजट जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मिलने के लिए सांसद लखनऊ पहुंचे। उन्होंने टीकरी व झुंडपुर गांव में पुल के लिए बजट जारी करने पर आभार जताया। उन्होेंने कहा कि डौलचा व चिरचिटा गांव में पुल नहीं होने के कारण लोगों को घूमकर जाना पड़ता है। इससे उन्हें काफी परेशानी होती है। पुल का निर्माण करवाने के लिए कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं हुई है। उन्होंने जल्द ही पुल निर्माण की स्वीकृति दिलाते हुए बजट जारी करने की मांग की। इसके अलावा नया औद्योगिक क्षेत्र बनवाने की मांग की ताकि क्षेत्र का विकास हो सके और युवाओं को रोजगार मिल सके। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री को गुड़ भेंट किया। मुख्यमंत्री ने जल्द ही मांग पूरी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें