फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुरा महादेव कॉरिडोर निर्माण कार्य का सांसद ने निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। पुरा महादेव मंदिर में चल रहे गलियारा निर्माण कार्य का रालोद सांसद राजकुमार सांगवान ने शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी के कर्मचारियों को श्रावणी मेला शुरू होने से पहले कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। नौ से 12 अगस्त तक चार दिवसीय श्रावणी मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
विज्ञापन

सांगवान ने मंदिर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण एजेंसी के कर्मचारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। सांसद ने जोर देकर कहा कि कार्य गुणवत्ता के साथ होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य पूरा करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांगवान ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि जलाभिषेक के दौरान किसी भी कांवड़िये को कोई परेशानी न हो। इस दौरान मंदिर समिति अध्यक्ष सुनील रोहटा, संजीव शर्मा, गौरव चौधरी, आजाद मलिक और कल्लू व्यापारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें