-रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने इंजीनियर व ठेकेदार को अनियमितता बरतने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी
फोटो-तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने शनिवार को छपरौली के राजकीय महाविद्यालय के निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने इंजीनियर व ठेकेदार को मानक के अनुसार कार्य करने के लिए कहा। साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
छपरौली के राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान वर्ग, वाणिज्य वर्ग और स्नातकोत्तर कक्षा संचालित करने के लिए भवन का निर्माण किया जा रहा है। कार्यों का निरीक्षण करने के लिए सांसद महाविद्यालय में पहुंचे। उन्होंने सभी कार्यों की जानकारी ली। निर्देश दिए कि भवन निर्माण में गुणवत्ता और मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह युवाओं से जुड़ा मामला है। यहां युवा शिक्षा ग्रहण करेंगे और ऐसे में युवाओं के जीवन के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। उन्होंने कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए ताकि जल्द से जल्द विद्यार्थियों का दाखिला कराकर उन्हें शिक्षा दी जा सके।