फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: राशन कार्ड काटने के विरोध में दिव्यांगों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
-तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर राशन कार्ड बनवाने की मांग की
विज्ञापन

फोटो संख्या 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। राशन कार्ड काटने के विरोध में शनिवार को दिव्यांगों ने तहसील में धरना दिया, जहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर राशन कार्ड बनवाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे तहसील में बेमियाद धरना शुरू कर देंगे। एसडीएम ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सोमपाल, अनुज आदि दिव्यांगों ने बताया कि उनके राशन कार्ड बने हुए थे, जिन पर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन मिल रहा था। आरोप है कि बिना किसी जांच के आपूर्ति विभाग ने 20 से अधिक दिव्यांगों के राशन कार्ड बंद दिए। इससे उन्हें राशन नहीं मिल रहा और मजबूरी में बाजार से खरीदना पड़ रहा है। बताया कि दिव्यांग होने के कारण वह आर्थिक रूप से संपन्न नहीं हैं, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान मोंटी, सुमन, राजेंद्र, आकाश, जसवीर, बिलेंद्र, शबनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें