बारिश से फिर बढ़ाई ठंड, फसलों को नुकसान, किसान चिंतित
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कई दिन के बाद फिर रिमझिम बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश के कारण बढ़ी ठंड से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। किसान फसलों को भी नुकसान बता रहे हैं।
कई दिन से मौसम विभाग नौ फरवरी को बारिश होने की चेतावनी दे रहा था। बुधवार की तड़के से नगर और क्षेत्र में ही बारिश शुरू हो गई। कभी तेज तो कभी हल्की बारिश रुक रुक कर पूरा दिन होती रही। इससे जहां बाजारों में रौनक फीकी रही तो वहीं वैवाहिक कार्यक्रमों में खलल पड़ गई। लोगों को भारी दिक्ततों का सामना करना पड़ा। बारिश से किसान फसलों को नुकसान बता रहे। तेजपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, विकास कुमार, विनोद कुमार, गणेश सिंह, वीर सिंह आदि का कहना है कि अभी पहले हुई बारिश की नमी खेतों से गई नहीं थी कि बुधवार को हुई बारिश से गेहूं, सरसों, गन्ने सहित आलू की फसल को भी नुकसान है। किसानों का कहना है कि सरसों की फसल को पहले नुकसान था, लेकिन अब हो रही बारिश से पूरी फसल खराब हो गई है। किसानों के माथे में चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं।