फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव की आराधना के लिए श्रद्धालुओं में उल्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
कल से सावन का महीना शुरू, इस बार चार सोमवार
विज्ञापन

बड़ौत। पवित्र सावन माह का शुभारंभ 14 जुलाई से होगा। समापन 12 अगस्त को होगा। इस बार सावन में चार सोमवार होंगे। सावन के हर सोमवार को शिवभक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। जिसको लेकर शिवभक्तों में खासा उत्साह है। कांवड़ लेकर आने वालों की भीड़ होने की भी उम्मीद है। मंदिरों में भी भीड़ की आशंका में इस बार विशेष व्यवस्था की जा रही है।
रेलवे स्टेशन परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर के पुजारी पंडित आकाश भारद्वाज उर्फ भोला ने बताया कि सावन माह भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र और फलदायी माना गया है। सावन में भगवान शिव के भक्त अनन्य तरीके से उनकी आराधना करते हैं। सोमवार इसमें सबसे खास माना गया है। सावन में भगवान शिव के भक्त अनन्य तरीके से करते हैं उनकी आराधना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला सोमवार 18 जुलाई को होगा। इसके बाद 25 जुलाई, पहली अगस्त, आठ अगस्त को चौथा व अंतिम सोमवार होगा। 25 जुलाई व नौ अगस्त को प्रदोष व्रत भी रहेगा। इस दिन भी आराधना करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। 16 जुलाई शनिवार को संकष्टी गणेश चतुर्थी, 26 जुलाई मंगलवार को मासिक शिवरात्रि, 28 जुलाई बृहस्पतिवार को स्नान दान तथा हरियाली अमावस्या, पहली अगस्त सोमवार को वैनायकी गणेश चतुर्थी व्रत, दो अगस्त मंगलवार को नागपंचमी, आठ अगस्त सोमवार को पुत्रदा एकादशी, नौ अगस्त मंगलवार को भौम प्रदोष व्रत होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें