फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभातफेरी निकाल कर दिया अहिंसा का संदेश

विज्ञापन
बडौत के एक निजी अस्पताल में घायल युवक - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
धर्मगुरु मुनि सुदर्शन लाल महाराज का जन्म शताब्दी महोत्सव शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जैन समाज के धर्मगुरु मुनि सुदर्शन लाल महाराज का जन्म शताब्दी महोत्सव सोमवार से शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने प्रभातफेरी निकाल कर अहिंसा का संदेश दिया।
विज्ञापन

प्रभातफेरी को जैन धर्म का पचरंगा झंडा दिखाकर स्थानकवासी जैन समाज बड़ौत के अध्यक्ष शिखर चंद जैन एवं घसीटूमल जैन ने रवाना किया। जैन स्थानक मंडी से प्रारंभ होकर प्रभात फेरी गांधी रोड, लोहिया बाजार, नया बाजार होते हुए जैन स्थानक शहर में संपन्न हुई। यहां धर्म सभा हुई, जिसमें दिल्ली से आए महेश जैन ने कहा कि गुरुदेव सुदर्शन लाल महाराज हमेशा से नवयुवकों में अहिंसा करुणा की प्रेरणा देने वाले महापुरुष के रूप में माने जाते है। इतिहासकार डॉ अमित राय जैन और प्रोफेसर राजेंद्र जैन ने गुरु सुदर्शन लाल महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। इस शुभ अवसर पर संजय जैन, अनुराग जैन, सुरेश चंद जैन, भूषण जैन, विनोद जैन, मनोज जैन, पंकज जैन, देवेंद्र जैन, साधना जैन, मोनिका जैन, इंद्राणी जैन आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें