फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव श्रंखला बना दिया बेटी बचाओं का संदेश

Fri, 11 Dec 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास योजना के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन पखवाडे़ के समापन कार्यक्रम में  मिनी मैराथन दौड़ और राष्ट्र वंदना चौक पर मानव श्रंखला का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से लोगों को बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन


एसपीसी कालेज में आयोजित समापन कार्यक्रम में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सीएमओ रविंद्र कुमार मिश्र, डीपीओ शशि वार्ष्णेय ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम की जिला को-ऑर्डिनेटर रेहाना सुल्तान ने बताया कि आज के आधुनिक युग में भी बेटियों की भ्रूण हत्या चिंताजनक है।

कार्यक्रम में जनता इंटर कालेज, जैन इंटर कालेज, वैदिक इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने भी कन्या भ्रूण हत्या पर अपने-अपने विचार रखे । कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम में हुई प्रतियोगिताओं के विजेता पूजा चौहान, दिव्या, ज्योति, अंजुम, अंजली, शिवानी, मानसी, शिवानी, ज्योति कौशिक को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


कला प्रतियोगिता के विजेताओं को पदक दिए
अग्रवाल मंडी टटीरी के बसंत वैली स्कूल में रेनबो आर्ट सेंटर गुजरात की ओर से नवंबर माह में आयोजित राष्ट्रीय बाल कला प्रतियोगिता में स्कूल के छात्रों ने छह स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
स्कूल के प्रधानाचार्य प्रेम प्रकाश प्रेमी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्कूल की कक्षा छह की सोनिया, कक्षा पांच की आरजू कटारिया, अंजली पंवार, तनु पंवार, कक्षा दो की शिवानी और कक्षा तीन के वंश कुमार ने स्वर्ण पदक  यूकेजी की पलक और एलकेजी की आस्था ने रजत पदक प्राप्त किया है। गुरुवार को सेंटर की ओर से स्कूल को छात्र-छात्राओं के मेडल एवं प्रमाण पत्र प्राप्त हुए, जिन्हें सम्मान समारोह पूर्वक स्कूल में सम्मानित किया। इस मौके पर अर्निका, अरुण, हिमानी, अनिल, अनिता मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें