महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार
दिवस पर छात्र-छात्राओं को मानवाधिकार के बारे में जानकारी दी गई। इसके
अलावा रालोद कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया। कोर्ट में जिला जज ने
अधिवक्ताओं और कर्मचारियों तथा एसपी कार्यालय पर एएसपी ने पुलिस कर्मियों
को मानवाधिकार संरक्षण की शपथ दिलाई।
प्रियंका आर्या ने कहा कि
मानवाधिकार व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव और सम्मान के साथ जीने का अधिकार
देता है। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक मनोज आर्य, प्रधानाचार्य शक्ति सिंह,
मेघा, चेतना, पिंकी, अरुणा, सचिन, अमरदीप, सीमा, प्रमोद मौजूद रहे। उधर,
राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मंबव्ल महासचिव
ओमबीर ढाका ने कहा कि दिसंबर 1948 को मानवाधिकार दिवस की स्थापना की गई थी।
देश के प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के प्रति सजग होना होगा तभी अपने
अधिकारों की रक्षा की जा सकती है। बैठक में योगेंद्र, रामबीर, राजेश,
इंद्रपाल, बब्लू मौजूद रहे।
इसके अलावा एसपी कार्यालय बागपत में एएसपी
विद्या सागर मिश्र ने पुलिस कर्मियों और कर्मचारियों को मानवाधिकार संरक्षण
की शपथ दिलाई। जिला जज संजय हरकौली ने मानवाधिकार दिवस पर अधिवक्ताओं और
कर्मचारियों को मानवाधिकार संरक्षण की शपथ दिलाई। इस मौके पर एडीजे पीयूष
पांडे, सिविल जज मुकेश कुमार, लकी सिंह, समरपाल, जिला बार एसोसिएशन के
अध्यक्ष जयवीर सिंह, अनुज ढाका, लोकेंद्र, अविनाश तोमर सहित अन्य अधिवक्ता
और कर्मचारी मौजूद रहे।
मानवाधिकारों के संरक्षण को लेकर बृहस्पतिवार को बिनौली थाने और सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र बिनौली पर शपथ ग्रहण समारोह में आयोजित किया गया। बड़ौत कोतवाली
पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने सभी पुलिस
कर्मियों को ईमानदारी से काम करने की शपथ दिलाई।
बिनौली थाने पर आयोजित शपथ
ग्रहण समारोह मेें थानाध्यक्ष नरेश चंद आजाद ने मानवाधिकारों की सुरक्षा
के लिए अपने कर्तव्यों का पूर्ण रूप से पालन करने, बिना किसी पक्षपात के
मानवाधिकारों का सम्मान और सभी के आत्म सम्मान करने, अपने शब्दों,
दस्तावेजों और विचारों द्वारा परोक्ष अथवा अपरोक्ष रूप से किसी के
मानवाधिकारों का उल्लंघन न करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुनेंद्र,
सत्यप्रकाश शर्मा, नसीम अख्तर, दिनेश आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
उधर,
सामुदायिक केंद्र बिनौली पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल ने सभी
चिकित्सकों को ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभारने, मरीजों की निस्वार्थ सेवा
करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉ. अतुल कुमार, अजित धामा, विनोद, डॉ.
दिनेश, अजय धामा, पुष्पेंद्र कुमार मौजूद रहे।