बागपत। बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। जिला स्तरीय समिति दो नवंबर तक छात्र आंवटन सहित केंद्रों की सूची का सत्यापन कर परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करेंगी। इसके उपरांत छह नवंबर तक निर्धारित केंद्रों पर आपत्तियां मांगी जाएंगी। 11 नवंबर तक आपत्तियों का निस्तारण कर केंद्रों की संस्तुति परिषद को उपलब्ध कराई जाएगी।
परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्र निर्धारण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विभाग की ओर से 16 अक्तूबर तक परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का सत्यापन कराया गया था। अब 20 नवंबर तक सत्यापन सूची का निरीक्षण कर जिला विद्यालय स्तर से परिषद की बेवसाइट पर विद्यालयों की सूची अपलोड कराई जाएगी। जिला स्तरीय समिति दो नवंबर तक चयनित परीक्षा केंद्रों की छात्र आंवटन सहित सूची वेबसाइट पर अपलोड कराएंगी।
इसके उपरांत छह नवंबर तक चयनित परीक्षा केंद्रों पर आपत्तियां दर्ज कराई जाएगी और 11 नवंबर तक जिला स्तर पर आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद जिला स्तर पर केंद्रों का निर्धारण कर सूची अपलोड कराई जाएगी। 15 नवंबर तक परिषद की ओर से जनपदीय समिति की ओर से अनुमोदित की गई सूची जारी की जाएगी।
- वर्जन - बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। विभाग की ओर से दो नवंबर तक छात्र संख्या आंवटन सहित केंद्रों की सूची परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर छह नवंबर तक आपत्ति मांगी जाएगी। - धर्मेंद्र कुमार सक्सेना, जिला विद्यालय निरीक्षक