फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के सामने गोवंश को उठाकर ले गया तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। रंछाड़ गांव के जंगल में सोमवार की रात खेतों में पानी चला रहे किसानों के सामने ही तेंदुआ एक गोवंश को उठाकर ले गया। इससे किसानों में दहशत फैल गई। मंगलवार को किसानों ने वन विभाग कार्यालय में प्रदर्शन कर तेंदुए को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन

किसान रविंद्र हट्टी, अक्षय, जोगेंद्र, किरण, राजपाल, सहेन्द्र, सुधीर, प्रमोद, आशीष आदि ने बताया दो माह से तेंदुआ गांव के जंगल में दहशत बनकर घूम रहा है। गत सप्ताह ही तेंदुआ गांव में घुसकर आवारा कुत्ते को उठाकर ले गया था। कुछ दिन पहले खेतों में काम कर रहे किसानों के सामने से अचानक तेंदुआ आ गया था। इसकी किसानों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाल दी थी। सोमवार की रात किसान रामफल, रमेश, हरेंद्र आदि खेतों में पानी चला रहे थे। पास खेत में एक गोवंश घास चर रहा था। तभी तेंदुआ आया और गोवंश को उठाकर ले गया। आरोप लगाया कि सूचना के बाद भी वन विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। तेंदुए के डर से किसानों में दहशत हैै। वन रेंजर राजपाल सिंह ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम गठित है। जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें