-विरोध के चलते ऊर्जा निगम की टीम को लाैटना पड़ा वापस
फोटो संख्या 4
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बड़ौत। नगर में दिगंबर जैन अतिथि भवन की पैड़ी तोड़कर बिजली का खंभा लगाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम को जैन समाज के विरोध के बाद वापस लौटना पड़ा। यह घटना शनिवार देर शाम हुई जब ऊर्जा निगम के कर्मचारी बिना अनुमति के खंभा लगाने पहुंचे थे। जैन समाज ने धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ का कड़ा विरोध किया।
सूचना मिलते ही मुदित जैन, नवनीत जैन और प्रभात जैन सहित कई लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि मंदिर कमेटी की अनुमति के बिना धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ किस आधार पर की जा रही है। विरोध बढ़ने पर कर्मचारियों ने कार्रवाई रोक दी। जैन समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि दोबारा बिना सहमति तोड़फोड़ का प्रयास हुआ तो मुख्य शिकायत केंद्र पर अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। इस दौरान संदीप जैन, सौरभ जैन, अमर जैन, सोनू सभासद, गौरव जैन, मनोज जैन सोनी और विजय शर्मा भी मौजूद थे।
मुख्य शिकायत केंद्र के अवर अभियंता विपुल मोहन ने इस मामले पर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि खंभे की समस्या को लेकर आईजीआरएस पर एक शिकायत मिली थी। इसी शिकायत के आधार पर कर्मियों को वहां भेजा गया था। लोगों के विरोध के कारण टीम को वापस बुला लिया गया है।