फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक दुर्घटना मे गंभीर घायल हुए खेकड़ा निवासी ओमप्रकाश जैन की दिल्ली के अस्पताल मे उपचार के दौरान हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। बड़ागांव मार्ग पर बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल कस्बा निवासी व्यक्ति की शुक्रवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला अहिरान निवासी ओमप्रकाश जैन (50) परचून की दुकानों पर टॉफी सप्लाई करता था। वह मंगलवार सुबह साइकिल पर सवार होकर क्षेत्र के बड़ागांव गया था। वहां से लौटते समय पूर्वी यमुना नहर पटरी के समीप पहुंचा। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां शुक्रवार दोपहर उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र अक्षय जैन ने कोतवाली में बाइक सवार के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपी बाइक सवार की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें