फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्दाश्त नहीं करेंगे हाईवे के ठेकेदार की तानाशाही : नरेश टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्दाश्त नहीं करेंगे हाईवे के ठेकेदार की तानाशाही : नरेश टिकैत
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। हाईवे निर्माण की जद में आ रहे दुकानों और मकानों के मामले में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि मेरठ हाईवे निर्माण कंपनी की तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम लोगों और दुकानदारों की समस्या का समाधान कराने के लिए डीएम से बात किया जाएगा। व्यापारियों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कस्बे में पहुंचे नरेश टिकैत को लोगों ने अपनी समस्याएं बताई। भाकियू युवा जिलाध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह ने कहा कि हाईवे निर्माण के लिए कंपनी के ठेकेदार ने 13 मीटर पर निशानदेही की है, जिससे 250 दुकानें, मकान और दो मंदिर उसकी जद में आ रहे हैं। जबकि भूलखों के अनुसार हाईवे से अगल-बगल का दायरा दस मीटर है। लेकिन कंपनी जबरन ज्यादा जमीन लेना चाहती है। इस बारे में कई बार अधिकारियों को बताया जा चुका है। लोग दस मीटर से अधिक भूमि लेने पर मुआवजे की मांग कर रहे हैं। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने लोगों को उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। उनका कहना है कि कस्बे के लोगों की मांग जायज है। जिलाधिकारी से मिलकर इस समस्या पर बात करेंगे। इस दौरान ठाकुर सुरेश, डॉ प्रमोद अग्रवाल, संजीव शर्मा, डॉ सुनील अग्रवाल, शहजाद, नईम खान, संजय कुमार, राकेश, ताहिर खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें