फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में गर्मी ने सताया, शाम को बूंदाबांदी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। दिन में चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों के कारण लोग घरों में दुबक गए। मुख्य मार्गों से लेकर बाजारों तक आवाजाही कम हो गई। मगर, शाम को अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। कुछ देर की बूंदाबांदी से गर्मी से राहत मिली। तेज हवाओं के चलते काफी देर तक बिजली गुल रही। आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। चिकित्सकों ने लोगों से गर्मी व लू से बचाव के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

------------
लू से बचाव के लिए क्या करें, क्या ना करें
-खुले शरीर धूप में न निकलें, धूप में सिर ढककर निकलें
- आंखों पर चश्मा लगाकर बाहन निकले
- सफेद या हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।
- खाने के साथ रोजाना कच्चा प्याज खाएं
- धूप में निकलने पर अपने जेब में छोटा सा प्याज रखें
- शरीर का तापमान नियंत्रित करने के लिए खूब पानी पिएं
- मौसमी फल, फलों का रस, दही, मठ्ठा, जलजीरा, लस्सी का अधिक सेवन करें
- जंक फूड का सेवन करने से परहेज करें
- एसी में बैठे रहने के बाद तुरंत धूप में ना निकलें।
लू लगने के लक्षण
सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत का कहना है कि लू लगने पर त्वचा लाल और शुष्क हो जाती है। व्यक्ति को सिरदर्द और चक्कर आने लगते हैं। शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है। लू लगने पर तुरंत उपचार न मिलने पर मृत्यु या स्थायी विकलांगता हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें