फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कैशियर ने लगाया दरोगा पर पिटाई का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। केनरा बैंक की शेरपुर लुहारा शाखा के हेड कैशियर को मेरठ जाते हुए बाजार पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा ने चेकिंग के लिए रोक लिया। आरोप है कि दरोगा ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। सूचना पर पहुंचे अन्य बैक कर्मियों सीओ का घेराव करते हुए कार्रवाई की मांग की। सीओ ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। हेड कैशियर ने एएसपी को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मेरठ निवासी अंकुश रमन पुत्र राजेंद्र गांव शेरपुर लुहारा स्थित कैनरा बैंक शाखा में हेड कैशियर है। बृहस्पतिवार को अंकुश बाइक से नगर से होते हुए बैंक शाखा जा रहा था। बाजार पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा योगेश गिरि ने चेकिंग के लिए रोक लिया। अंकुश रमन का आरोप है कि दरोगा ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। सूचना पर अन्य बैक कर्मी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर सीओ आलोक सिंह का घेराव किया। सीओ ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर बैक कर्मचारियों को शांत किया।
सीओ का कहना था कि कुछ बैंक कर्मचारी मिले थे। उन्होंने दरोगा योगेश गिरि पर अंकुश के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसकी जांच की जाएगी और जांच में दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, दरोगा योगेश गिरि का कहना था कि मारपीट का आरोप झूठा है। हेड कैशियर को चेकिंग के लिए रोका गया तो उन्होंने मौजूद होमगार्ड से अभद्रता की। बिजरौल तिराहे पर रोक कर उनका चालान किया गया। एसएसआई धीरेंद्र सिंह का कहना था कि चेकिंग के दौरान दरोगा और हैड कैशियर के बीच कहासुनी हो गईी थी। फिलहाल इस मामले की जांच सीओ कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें