फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अमर उजाला 12वीं के मेधावियों व जिला टॉपर को आज करेगा सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम के तहत बागपत के जिला टॉपर और मेधावी छात्र-छात्राओं को 29 मई को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह बड़ौत के अजीतनाथ सभागार में सुबह नौ बजे आयोजित होगा। इसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और सीआईएससीई के 12वीं कक्षा में 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


विभिन्न संस्थाओं के मेधावी छात्र भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। मेरिट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान के तहत अतिथियों द्वारा मेधावियों को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए जाएंगे। पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी भी इस सम्मान समारोह में अमर उजाला के साथ मिलकर प्रमाण पत्र और पदक प्रदान करेगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों का पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इच्छुक विद्यार्थी दिए गए बार कोड को स्कैन कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद ही वे सम्मान प्राप्त करने के हकदार होंगे। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के जिला टॉपर को भी इसी समारोह में सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। विद्यार्थी दिए गए बार कोड को स्कैन करके अपना पंजीकरण करा सकते हैं। केवल पंजीकृत विद्यार्थी ही इस सम्मान के हकदार होंगे। जिन विद्यार्थियों के बोर्ड परीक्षा में 75 फीसदी से अधिक अंक हैं, वे पंजीकरण के पात्र हैं। समारोह से संबंधित जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8826516766 और 9837265026 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें