फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर-मस्जिद से ध्यान हटाकर देश के विकास पर ध्यान दे सरकार : टिकैत

Tue, 31 Dec 2024 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार मंदिर-मस्जिद ढूंढने पर लगी हुई है। इससे देश का विकास नहीं हो रहा है। सरकार को मंदिर-मस्जिद से ध्यान हटाकर देश के विकास पर ध्यान देना चाहिए, ताकि देश में आपसी भाईचारा बना रहे और युवाओं को रोजगार मिल सकें।
विज्ञापन

वह दोघट में राजेंद्र चौधरी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। किसानों की समस्या के निस्तारण पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसानों को मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। कहा कि चीनी मिल नवंबर में शुरू हो चुकी है, लेकिन अभी तक भी प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है।
हरियाणा व पंजाब की सरकार ने चार सौ रुपये गन्ना मूल्य घोषित कर दिया है, मगर प्रदेश सरकार गन्ना मूल्य घोषित करने की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। किसानों की अनदेखी को भाकियू किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगा। भाकियू किसानों की समस्या को लेकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर, राजेंद्र सिंह, श्याम सिंह, यशपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, रामकुमार, जयदेव सिंह, पुष्पेंद्र ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें