फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: युवती से दो माह तक दुष्कर्म किया, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। क्षेत्र के एक गांव में बंटाई पर खेती करने वाले शाहजहांपुर के किसान की बेटी से दो माह तक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि बदायूं निवासी आरोपी राजकुमार ने उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी के कारण वह किसी से शिकायत नहीं कर पाई और राजकुमार बार-बार दुष्कर्म करता रहा। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने अपने पिता को पूरी घटना बताई। जब राजकुमार के परिवार वालों को इसकी जानकारी दी गई तो उन्होंने अभद्रता की। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के बयान न्यायालय में दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें