फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती गई ससुराल तो प्रेमी ने लगा ली फांसी

Thu, 27 Jul 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी होने के बाद युवती ने प्रेमी से मिलने से इंकार कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पता चलने पर परिजनों ने युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


 चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक का पड़ोस में रहने वाली दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका पता दोनों के परिजनों को चल गया था। युवती के परिजनों ने उनके मिलने पर रोक भी लगा दी थी, इन दोनों ने मिलना बंद नहीं किया था।

तीन-चार दिन पहले युवती की उसके परिजनों ने शादी कर दी थी। युवती फिलहाल अपने मायके आई हुई है। युवक मंगलवार को शाम के समय अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा गया। युवती ने शादी की बातें करते हुए उससे बातचीत करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन


इससे क्षुब्ध होकर घर में पहुंचकर युवक ने पहले खूब शराब पी, बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने चुपचाप युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कार्यवाहक चांदीनगर थाना प्रभारी गजराज सिंह ने बताया युवक के सुसाइड का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। न ही इस तरह की कोई थाने पर शिकायत आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें