फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Case: प्यार में हदें पार, परिजनों को खाने में दी बेहोशी की दवाई, फिर प्रेमी संग फरार हुई युवती

Sat, 09 Jul 2022 07:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

एक युवती ने अपने परिजनों को खाने में बेहोशी की दवाई दे दी और इसके बाद प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहा जाता है कि प्यार में प्रेमी या प्रेमिका किसी भी हद तक गुजर जाते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से सामने आया है। यहां खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव में परिजनों को खाने में बेहोशी की दवाई देकर युवती प्रेमी संग फरार हो गई।

विज्ञापन


बताया गया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की पुत्री का पास के गांव निवासी एक युवक से प्रेम-संबंध बन गए थे। पता चलने पर परिजनों ने उसका घर से बाहर निकलना बंद करा दिया था। वहीं शुक्रवार शाम युवती ने खाने में बेहोशी की दवाई मिला दी। खाना खाने के कुछ देर बाद परिजन बेहोश हो गए। इसके बाद युवती प्रेमी संग फरार हो गई। 

यह भी पढ़ें: फिल्मी स्टाइल में अपहरण: होंडा सिटी में लाल जोड़ा लेकर पहुंची युवती, फिर हथियार के बल पर युवक से की शादी की कोशिश
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शनिवार सुबह होश आने पर परिजनों को घटना का पता चला। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से युवती को बरामद कर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि पुलिस फरार युवती और उसके प्रेमी की तलाश में जुटी है। युवती के परिजनों का नगर स्थित एक नर्सिंग होम में उपचार कराया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें