फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबियों ने युवती व उसके भाईयों को दौड़ा-दौड़कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रविवार देर रात बाइक सवार शराबियों ने मोहल्ले की एक युवती व उसके दो भाइयों से जमकर मारपीट की। आरोप है कि वे 20 हजार रुपये की घड़ी व 50 हजार रुपये की सोने की चेन भी ले उड़े। आरोप लगाया कि जानकारी देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे आक्रोशित लोगों ने दिल्ली रोड पुलिस चौकी पर पहुंचकर हंगामा किया। उनकी पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हुई। हालांकि पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल नगर निवासी छोटी गत देर रात्रि अपने भाई नूरद्दीन व आसिफ के साथ किसी काम से दिल्ली बस स्टैंड पर आई हुई थी। उसके मोहल्ला निवासी मुंह लपेटे तीन युवक शराब पीए हुए थे। उन्होंने कहासुनी के बाद मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान तीनों जान बचाने के लिए दौड़ते रहे और शराबी उन्हें पीटते रहे। युवती का शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े। आरोप है कि हमलावर आसिफ से 20 हजार रुपये की घड़ी व 50 हजार की सोने की चेन छीनकर ले गए। इस दौरान युवती ने एक युवक को पहचान लिया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। इससे आक्रोशित लोगों ने दिल्ली रोड स्थित पुलिस चौकी पर पहुंचकर हंगामा किया। इस दौरान उनकी पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हुई। इस दौरान युवती भी मौके पर पहुंची और युवक की पहचान बताते हुए उसे चौकी पर बुलाने के लिए कहा। आरोपी युवक वहां पहुंचा तो युवती व उसके परिजनों ने पुलिसकर्मियों के सामने ही जमकर धुनाई कर दी। हालांकि इस संबंध में देर रात तक तहरीर नहीं आई। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें