बीएसए ने दिए बच्चों का दूसरे विद्यालयों में नामांकन कराने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रशासन ने रॉयल कान्वेंट इंटर कॉलेज की मान्यता न मिलने पर उसे सील कर दिया है। इससे स्कूल में पढ़ रहे 300 बच्चों का भविष्य दांव पर लगा है। अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर अभिभावक दूसरे स्कूलों में संपर्क करने में जुटे है।
प्रशासन की ओर से स्कूल में पढ़ रहे बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था दूसरे स्कूलों में कराने की बात कही जा रही हैं। बीएसए राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए इस स्कूल में पढ़ रहे बच्चों का नामांकन नजदीक के दूसरे विद्यालय में कराया जाएगा। इसके लिए खंड शिक्षाधिकारी पिलाना पुष्पेंद्र कुमार को बच्चों का दूसरे विद्यालयों में नामांकन कराने के निर्देश दिए है। अभिभावक बच्चों के प्रवेश के लिए एबीएसए पिलाना पुष्पेंद्र कुमार (9412637128) और एबीएसए खेकड़ा प्रियंका शर्मा (9971440148) पर संपर्क कर सकते है।