फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वाली खेड़ा में चार दिवसीय खेल महोत्सव का रंगारंग समापन

Mon, 28 Nov 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
मां अंबा बालिका कॉलेज में प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिनौली । मां अम्बा बालिका डिग्री कॉलेज और चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज ग्वाली खेड़ा के संयुक्त वार्षिकोत्सव पर चल रहे चार दिवसीय खेल महोत्सव का रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। कॉलेज की छात्रा काजल, प्रिया ने देश मेरा रंगीला, राखी ने जय हो, ऋचा व नीरज ने श्याम बंसी बजाते हो आदि गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। समापन अवसर पर विजेताओं को डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

विशिष्ट अतिथि सीसीएसयू के परीक्षा नियंत्रक नारायण प्रसाद, डॉ. अंशु उज्ज्वल, प्रधानाचार्य वीरेंद्र पंवार, धर्मपाल सिंह, अभिषेक चौधरी, राजन पहलवान, विश्वेन्द्र चिकारा, जाबिर, अंकुर चौधरी, बसंत तोमर, डॉ. शकील अहमद, शमीम पंवार रहे। कॉलेज प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री, अध्यक्ष कालूराम धामा, डॉ. रवि कुमार ने अतिथियों का शॉल देकर सम्मान किया। इस अवसर पर भजनों पदेशक वेदपाल आर्य ने भजनों की प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें