फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की टीम को पुलिस के सामने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

विज्ञापन
बागपत में यमुना रोड पर स्कूटी से उतारकर वन विभाग के अधिकारी की धुनाई करता युवक। - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- ईदगाह मोहल्ले में सभासद के मकान में छापा मार कर बरामद किए थे वन्य जीव
विज्ञापन

- लोगों ने सभासद को छुड़ाया तो कोतवाली पुलिस ने किसी तरह टीम को निकाला
- सभासद की पत्नी ने वन विभाग की टीम पर अभद्रता व मारपीट करने का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ईदगाह मोहल्ले में सभासद मकान में वन विभाग की टीम ने छापा मार कर वन्य जीव बरामद कर लिए। टीम सभासद को पकड़ कर ले जाने लगी। इसी दौरान सभासद की पत्नी के शोर मचाने पर लोग पहुंच गए और वन विभाग की टीम को बंधक बनाकर पिटाई शुरू कर दी। सभासद को भी छुड़वा लिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस के सामने भी टीम को दौड़ाकर पीटा गया। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह वन विभाग की टीम को बचाया। उधर, सभासद की पत्नी समेत अन्य लोगों ने टीम पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
वन विभाग के बागपत रेंजर संजीव शर्मा और बड़ौत रेंजर राजपाल सिंह ने डब्ल्यूसीसीबी की टीम के साथ बृहस्पतिवार दोपहर को ईदगाह मोहल्ले में सभासद मोहम्मद शमीम के मकान में छापा मारा। वन रेंजर संजीव शर्मा के अनुसार मकान से कोबरा सांप, दो मुंह सांप, गोह व जीवों के अंग के अलावा उससे बनने वाली दवाई आदि बरामद किए गए। इस पर सभासद शमीम को पकड़कर लिया गया। तभी शमीम व उसकी पत्नी ने शोर मचाते हुए भीड़ को जमा कर लिया। लोगों ने शमीम को छुड़ाने के साथ ही वन्य जीव व उनसे बनी सामग्री छीनकर पूरी टीम के साथ मारपीट करते हुए बंधक बना लिया। इस बारे में डीएफओ हेमंत कुमार सेठ को सूचना दी गई तो कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली पुलिस उन्हें लेकर आने लगी। इसके बावजूद वनाधिकारियों को दौड़ाकर पीटा गया।
विज्ञापन

उधर, सभासद मोहम्मद शमीम व उसकी पत्नी गुलशाना ने वन विभाग की टीम पर दिल्ली क्राइम ब्रांच से बताकर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया। इससे गुस्साए लोगों ने एसपी कार्यालय पर हंगामा किया। सभासद शमीम का कहना है कि वह वन्य जीव की तस्करी नहीं करता है, बल्कि उसकी कई पीढ़ियों से सांप पकड़ने, सांप डसने पर झाड़-फूंक करने व आयुर्वेदिक दवाई बनाने का काम है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि इस मामले में दोनों तरफ से तहरीर मिली है और उसकी अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने ग्राहक बनकर दवाई मांगी
वन विभाग की टीम ने शमीम के नहीं होने पर पत्नी से दवाई के बारे में पूछा। उसकी पत्नी ने दवाई के लिए पति को बुला लिया। शमीम के पहुंचते ही दवाई देने पर उसे पकड़ लिया। इस बारे में कोतवाली पुलिस को अवगत नहीं कराया गया था। अगर कोतवाली पुलिस को अवगत कराकर साथ लेकर जाते तो शायद इस तरह से हंगामा नहीं होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें