फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन हुआ नव नागों का दिव्य पूजन

Sat, 06 Aug 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत के जानकीदास मंदिर में कालसर्प पूजा में भाग लेते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत । शहर के जानकी दास मंदिर में काल सर्प दोष शांति और रुदाभिषेक के पहले दिन भगवान गणेश और माता गौरी का दिव्य पूजन किया गया। नव नागों का दिव्य पूजन भगवान भोलेनाथ के साथ किया गया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को मंदिर में काल सर्प दोष शांति और रुदाभिषेक के पहले दिन गणेश, माता गौरी और शिव की पूजा हुई। नव नागों का दिव्य पूजन शिव शंकर के साथ किया गया। भोले पर भांग, धतूरा अर्पित किया। विद्वान ब्राह्मण यजुर्वेद का दिव्य पाठ किया।

ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि पूजा में संकल्प का विशेष महत्वत होता है जो भाव लेकर आप संकल्प करेंगे उसी भाव की पूर्ति करते है। भगवान भालेनाथ तीन जन्मों का पाप नाश करते है। जब जीवन में पितृदोष प्रबल हो जाता है तब काल सर्प दोष जन्म लेता है। राहु और केतु को सर्प की संज्ञा दी गई है। इन दो ग्रहों के माध्यम से अन्य सात ग्रह आकर पीड़ित होते हैं तब यह दोष बनता है। 
विज्ञापन


भगवान उमाशंकर सभी दोषों से मनुष्य को मुक्त कर उत्तम जीवन के सुख का वरदान देते हैं। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि राहु और केतु छाया ग्रह है, फिर भी इन्हें नवग्रहों में स्थान दिया गया है। पहले दिन यज्ञमान ठाकुर तेजवीर सिंह, यतेंद्र गिरि, सेठी परिवार एवं काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें