फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद

Wed, 02 Dec 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को छिटपुट घटनाओं के बीच 71.3 प्रतिशत मतदान हुआ। बड़ौत ब्लाक के 44 ग्राम प्रधान पद के लिए 348 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतदाताओं ने मतपेटियों में कैद कर दिया।
विज्ञापन


ब्लाक के कई बूथों पर फर्जी मतदान को लेकर प्रत्याशी और उनके समर्थकों के बीच तीखी झड़प हुई। वाजिदपुर, हिलवाड़ी और कोताना में कहीं किसी बूथ पर एजेंट से तो कहीं प्रत्याशी समर्थकों के बीच कहासुनी हुई। कोताना गांव में एजेंटों के बीच नोकझोंक हुई। दो महिला प्रधान पद के समर्थकों में जमकर हाथापाई हुई।

एक महिला प्रधान पद के प्रत्याशी समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भीड़ पर लाठीचार्ज कर खदेड़ा।

मंगलवार को बड़ौत ब्लाक में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। बड़ौत ब्लॉक के 44 ग्राम प्रधान पद के लिए 348 प्रधान पद के साथ ही 157 ग्राम पंचायत सदस्यों के 357 प्रत्याशियों की किस्मत का फैैसला मतपेटियों में वोटरों ने कैद कर दिया। मतदान के शुरूआती दौर में सुबह मतदाता घरों से कम निकले।
विज्ञापन


कोहरे और ठंड का भी सुबह के पहर मतदान पर प्रभाव पड़ा। हालांकि दिन चढ़ते ही बूथों पर मतदाताओं के पहुंचने पर प्रत्याशी और उनके समर्थकों के चेहरे खिल गए। युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक ने मतदान में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कोताना गांव में एजेंटो के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

दो महिला प्रधान पद के समर्थकों में हाथापाई हुई। पुलिस ने विवाद बढ़ने पर एक महिला प्रधान पद प्रत्याशी समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। कोताना गांव में फर्जी आईडी से मतदान करते हुए चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया। बरवाला गांव पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ा।

वाजिदपुर गांव में विपक्षी द्वारा वोट डालने को लेकर नोकझोंक हुई। हिलवाड़ी गांव में भी महिला प्रत्याशी के साथ कहासुनी हुई। फर्जी मतदान को लेकर ईदरीशपुर में लोग पुलिस से उलझ गए। मलकपुर गांव में भी कई बूथों पर अव्यवस्थाओं के कारण हंगामा होने के कारण स्थिति बिगड़ी।

बरवाला गांव में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक एजेंट द्वारा मोबाइल पर बात करने पर विवाद हो गया। पुलिस बल ने पहुंचकर एजेंटों को मतदान कक्ष से बाहर निकाला। दो मतदाताओं को रास्ते में रोककर पिटाई की गई। इससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

पुलिस प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा की चौकस व्यवस्था की थी। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।

एक प्रत्याशी समर्थक से मारपीट
बड़ौत। बरवाला गांव के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एजेंट द्वारा फोन पर बात करते समय हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने लाठियां फटकारकर एजेंट को बाहर निकाला। वहीं. मतदान केंद्र के बाहर वोट डालने जा रहे सुरेश व कल्लू को एक प्रत्याशी के समर्थकों ने मारपीट की। इसको लेकर तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने वहां पर खड़ी भीड़ को भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें