-श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य देव की उपसना कर की सुख-समृद्धि की कामना
फोटो - 6
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। छठ पर्व पर सोमवार को श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान कर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का परायण किया। श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्यदेव और छठ माता की पूजा-अर्चना कर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की।
सूर्य उपासना के साथ सोमवार को चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हो गया। महिला श्रद्धालुओं ने यमुना घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद महिलाएं गीत गाते हुए यमुना के पक्का घाट पहुंचीं। बागपत शुगर मिल में रहने वाले विनोद, विकास, अजित कुमार, पुनीत, राहुल, दया शंकर, मीरा, अंजलि, सरिता, पूजा ने बताया कि सोमवार को चार दिवसीय छठ पूजा का समापन हो गया है। इस दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ के व्रत का परायण किया जाता है। व्रत रखने वाले लोग सूर्योदय से पहले नदी या सरोवर के तट पर पहुंचकर सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इसके बाद सूर्य देव और छठ माता से संतान के सुखी जीवन और परिवार की सुख-शांति की कामना की जाती है। महिलाएं गीत गाते हुए घाट तक पहुंचती हैं। सोमवार को श्रद्धालुओं ने सूर्य देव को अर्घ्य देकर पूजा के बाद प्रसाद वितरित किया।