फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांगनौली की महापंचायत में शामिल होंगे लहचौड़ा के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चांदीनगर। लहचौड़ा गांव में हुई भाकियू की पंचायत में गांगनौली गांव में शुक्रवार को होने वाली महापंचायत में शामिल होने का निर्णय किया गया। यहां किसानों ने नलकूपों पर विद्युत मीटर लगाने पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

भाकियू नेता राममेहर सिंह यादव की लहचौड़ा गांव में आयोजित पंचायत में जिला सचिव शिवदत्त शर्मा ने कहा कि किसानों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि गांगनौली गांव में 27 मई को प्रस्तावित भाकियू की महापंचायत में अधिक संख्या में किसान पहुंचेंगे। उन्होंने नलकूपों पर विद्युत मीटर लगाने का विरोध किया तथा चेतावनी दी कि भाकियू आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। नहरों की सफाई नहीं होने से टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इस दौरान सतवीर प्रधान, बाबूराम मुखिया, अजब सिंह, पप्पू, श्याम सिंह, प्रवीण शर्मा, योगेश, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें