फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध व्यापारी के परिजनों ने कोतवाली में डेरा डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। शहर के मोहल्ला अहिरान निवासी दूध व्यापारी की हत्या कर शव जलाने की घटना का अभी तक खुलासा नहीं हो सका। इससे परिजनों में आक्रोश है। मृतक के परिजन घटना का शीघ्र खुलासा कराने को कोतवाली में दिन भर डेरा डाले रहे। कोतवाली प्रभारी ने उन्हें शीघ्र घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शहर निवासी दुध व्यापारी राकेश यादव की हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए हिरासत में लिए गए गांव बसी निवासी व्यक्ति से कड़ाई के साथ पूछताछ की। सुबह करीब नौ बजे मृतक राकेश के परिजन एकत्र होकर खेकड़ा कोतवाली में पहुंचे। उन्होंने कोतवाली में ही डेरा डाल लिया। उन्होंने कोतवाली प्रभारी से घटना के बाद की गई कार्रवाई के बारे में बात की। साथ ही घटना के तीन दिन बाद भी खुलासा न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने घटना का शीघ्र खुलासा कराने की मांग की। कोतवाली प्रभारी राज कुमार शर्मा ने बताया कि घटना को लेकर गहनता से छानबीन की जा रही है। अहम सुराग उनके हाथ लगे हैं। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें