बागपत। होली के त्योहार पर रंग बरसे, होली के रंग आपके संग के तहत मंगलवार को अमर उजाला की ओर से जिले में कई जगह गुलाल का वितरण कराया गया। रंग बरसे में सहयोगी बनने वालों ने अपनेे प्रतिष्ठानों पर गुलाल वितरित किया। जिसे पाकर पाठकों के चेहरे खिल गए।
बड़ौत में आनंद हॉस्पिटल ट्रामा सेंटर पर डॉ. आनंद तोमर ने गुलाल वितरित किया। वहीं अग्रवाल मंडी टटीरी के सर्वोदय कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य ओमेंद्र धामा ने गुलाल वितरित किया। बागपत में मेरठ रोड स्थित कार्यालय पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने निशुल्क गुलाल वितरण किया। यहां काफी लोग अमर उजाला के विज्ञापन की कटिंग लेकर गुलाल लेने पहुंचे। बड़ौत में शांतिनाथ मार्बल हाउस पर पवन कुमार व हंस कुमार जैन ने गुलाल वितरण किया। सूप गांव में रालोद नेता दिनेश तोमर ने पाठकों को गुलाल का वितरण किया। बड़ौत के रेड रोज प्ले स्कूल की डायरेक्टर अंजू शर्मा ने बच्चों व कूपन लेकर पहुंचे पाठकों को गुलाल वितरित किया। गौरीपुर गांव के दीप आईटीआई पर पाठकों व विद्यार्थियों को प्रबंधक विनोद पंवार ने गुलाल वितरित किया। सरुरपुर कला गांव के योगीनाथ विद्यालय में प्रबंध समिति से सुनील कुमार व अशोक कुमार ने लोगों को गुलाल के पैकेट दिए। होली के त्योहार पर कूपन के बदले गुलाल पाकर अमर उजाला के पाठकों के चेहरे खिल गए।