फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: इलेक्ट्रीशियन को 12 हजार रुपये वसूलने के बाद छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर मवीकलां गांव के पास कार सवार युवकों ने इलेक्ट्रीशियन सुभान खान निवासी गायत्रीपुरम कॉलोनी को पकड़कर कार में डालकर बंधक बना लिया। इसके बाद 12 हजार रुपये वसूलने के बाद छोड़ दिया। सुभान ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गायत्रीपुरम कॉलालोनी निवासी सुभान ने बताया कि शनिवार सुबह वह बाइक से मवीकलां गांव में काम करने के लिए जा रहा था। नेशनल हाईवे पर पीछे से आए कार सवार युवकों ने उसे रोककर जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद उसे ट्रोनिका सिटी लेकर पहुंचे, जहां रुपयों की मांग की गई। उसका मोबाइल छीनने के बाद फोनपे ऐप का पासवर्ड पूछकर 12 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद मवीकलां में छोड़कर भाग गए। जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि मामला बाइक के फाइनेंस से जुड़ा लग रहा है, जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें