फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिला जज और डीएम ने जेल का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। जिला जज मनोज कुमार, डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज कुमार राय ने जिला जेल का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। जेल अधिकारियों को बंदियों को सर्दी से बचाने के लिए उचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरकों की तलाशी कराई। जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे। अस्पताल में जाकर वहां भर्ती बुखार, खांसी और जुकाम के मरीजों से बातचीत की। चिकित्सकों को बंदियों का समय से उपचार कराने के निर्देश दिए। पाकशाला में जाकर रोटी बनाने वाली मशीन को देखा। रोटी बना रहे बंदियों से खानपान की शुद्धता की जानकारी ली। बंदियों से बात कर उनकी समस्या सुनकर निदान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने जेल अधिकारियों को बंदियों को शुद्ध पेयजल और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही सर्दी से बचाने के लिए उचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य, जेलर कस्तूरी लाल गुप्ता, उपजेलर प्रशांत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें