फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की चिंगारी से 17 बीघा ईख की फसल जली, किसानों के बीच नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की चिंगारी से 17 बीघा ईख की फसल जली
विज्ञापन

छपरौली। जर्जर तारों से निकली चिंगारी के चलते दूसरे दिन भी किसानों की ईख की फसल जल गई। पीड़ित किसानों ने ऊर्जा निगम एवं थाना छपरौली घटना की सूचना दी। किसानों ने उर्जा निगम से मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के नांगल गांव के जंगल में गन्ने के खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी गन्ने के खेत में गिरने से अर्जुन सिंह की छह बीघा, निशांत पुत्र देवेंद्र की ढाई बीघा, विकास पुत्र सतेंद्र की ढाई बीघा, शरण वीर पुत्र राज सिंह ढाई बीघा, जय वीर पुत्र अमन सिंह की दो बीघा, प्रवीन पुत्र प्रकाश की डेढ़ बीघा ईख की 17 बीघा फसल जल गई। किसानों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित किसानों ने कहा कि तुगाना बिजली घर से नांगल गांव की तरफ आने वाली एचटी लाइन कई दशक पुरानी है। तार जर्जर हालत में हो गए हैं। पीड़ित किसानों ने ऊर्जा निगम की लापरवाही से घटना होने का आरोप लगाया है। ऊर्जा निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच पड़ताल की। उपस्थित किसानों ने बताया कि तार पुराने हैं और ढीले हैं जिससे उनके टकराने से यह घटना हुई। किसानों ने ऊर्जा निगम से लापरवाही के कारण जली ईंख की फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है। ऊर्जा निगम के जेई ने बताया कि 2 दिन में लाइन के ढीले तार ठीक कर दिया जाएंगे जिससे किसानों को भारी परेशानी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें