बिनौली के रंछाड़ गांव में यज्ञ करते ग्रामीण।
- फोटो : BARAUT
वातावरण व शुद्धि को लेकर यज्ञ में दी आहुति
बड़ौत। रंछाड़ गांव में रविवार को चौधरी महावीर सिंह के आवास पर यज्ञ का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने यज्ञ में आहुति दी।
यज्ञ के ब्रह्मा वैदिक प्रचारक आचार्य धर्मवीर आर्य ने कहा कि वेद की शिक्षा सर्वश्रेष्ठ है। जब से हमने वेदों की अवहेलना करने शुरू किया दुख: के सागर में गोते लगा रहे हैं। जीवन में यदि सुखी रहना है तो वेदों की शिक्षा को आत्मसात कर मनुष्य सुखी जीवन प्राप्त कर सकता है। पूर्व प्रधानाचार्य रामपाल सिंह तोमर ने कहा कि यज्ञ से हवा में फैला करोना का वायरस निष्क्रिय हो जाता है। डॉ रवि शास्त्री ने कहा हम अपनी संस्कृति को अपनाकर ही स्वास्थ्य एवं सुखी जीवन प्राप्त कर सकते हैं। आर्य समाज रंछाड़ के मंत्री ओमवीर सिंह ने बताया गांव में घर-घर एक वर्ष से निरंतर यज्ञ एवं प्रचार का कार्य निरंतर चल रहा है। इस अवसर पर यजमान चौधरी महावीर सिंह, चौधरी ओमवीर सिंह, एसआई रामवीर सिंह, सत्यपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, जय सिंह, वीरेंद्र सिंह,चौधरी इंद्रपाल, मा हरपाल आदि लोगों ने यज्ञ में आहुति दी।