संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला/दोघट। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने बताया कि पुसार-बिराल व बौढ़ा की सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र शुरु कराया जाएगा। पांच अगस्त को पुसार में सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन होगा। रमाला-टांडा मार्ग का निर्माण भी जल्द शुरू कराया जाएगा।
छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने बताया कि पुसार से बिराल, रमाला व बौढ़ा में सड़कों का शीघ्र निर्माण शुुरू कराया जाएगा। पुसार से बेगमाबाद गढ़ी तक भी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। पांच अगस्त को पुसार में सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन के साथ कार्य शुरू किया जा सकता है। पुसार से बिराल तक सड़क निर्माण में 20 करोड़ रुपये, रमाला से बौढ़ा तक 16 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 22 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दोनों सड़कों का चौड़ीकरण होगा। पुसार से बेगमाबाद गढ़ी तक चार किलोमीटर की सड़क के निर्माण 43 लाख रुपये की लागत से होगा।