फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे के हाथ में था फर्क,  दुल्हन ने नहीं रचाई शादी

Wed, 01 Mar 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
bride - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बागपत के दोघट में दो बहनों को ब्याहने आये दो दो सगे भाइयों मेें से एक के हाथ में दिव्यांगता का असर मिला तो दोनों बहनों ने इस परिवार में शादी से इकार कर दिया। तीन घंटे तक पंचायत चली, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। जबरदस्ती करने पर दोनों ने सुसाइड करने की धमकी दे दी। इसके बाद बारात लौट गई।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के गांव सिसौली निवासी ओमपाल कश्यप के बेटे राजन और गगन की बारात बुधवार को दोघट थाना क्षेत्र के नंगला कनवाड़ा गांव में पहुंची थी। दो सगी बहनों से विवाह होना था। दिनभर गांव में खूब धूम-धड़ाका हुआ। पहले राजन के फेरों की रस्म शुरू हुई। दुल्हन ने दूल्हे के हाथ में फर्क देखकर उसको दिव्यांग बताकर शादी से इंकार कर दिया। इससे हड़कंप मच गया। घरातियों ने दोनों दूल्हों समेत बारात को बंधक बना लिया। गांव के प्रधान मांगेराम चेयरमैन समेत सैकड़ों लोग जमा हो गए।
  दूल्हा पक्ष का कहना था कि सीढ़ी से गिरकर कोहनी में चोट लगने के कारण ऐसा हुआ है, यह दिव्यांगता नहीं है। ऑपरेशन के बाद इसे ठीक कराया जा सकता है, लेकिन दुल्हन नहीं मानी। इस पर पंचायत ने दूसरी बहन के फेरे देने के लिए कहा, लेकिन दूसरी बहन ने भी मामला बिगड़ते देखकर इंकार कर दिया। यहां करीब तीन घंटे तक पंचायत चली। ग्राम प्रधान मांगेराम चेयरमैन ने बताया  दोनों पक्षों में सुलह कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें