फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने की भगवान शांतिनाथ की जय जयकार

विज्ञापन
खेकड़ा स्थित श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मन्दिर में आयोजित शान्ति विधान में पूजा अर्चना करत - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में शांति विधान का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में आचार्य श्री वीर सागर जी महाराज के सानिध्य में शांति विधान आयोजित किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। भगवान शांतिनाथ की जयजयकार की।
विज्ञापन

छोटा बाजार स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में शुक्रवार की सुबह सात बजे शांति विधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ भगवान शांतिनाथ की विशेष आरती के साथ हुआ। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ की पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। श्रद्धालु मनमोहक भजनों पर जयजयकार कर झूमते रहे। सभी ने आचार्य श्री वीर सागर जी महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दौरान नरेश जैन, अंकुश जैन, सुमेर जैन, कमल जैन, राहुल जैन, विकास जैन, राजेश जैन, अमित जैन, दीपक जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें